Skip to main content

Posts

Showing posts with the label Sai Baba

Shree Sai Vrat Katha in Hindi

कोकिला बहन और उनके पति महेशभाई शहर में रहते थे । दोनों में एक - दुसरे के प्रति प्रेम - भाव था , परन्तु महेशभाई का स्वाभाव झगडालू था । बोलने की तमीज ही न थी । लेकिन कोकिला बहन बहुत ही धार्मिक स्त्री थी , भगवान पर विश्वास रखती एवं बिना कुछ कहे सब कुछ सह लेती । धीरे - धीरे उनके पति का धंधा - रोजगार ठप हो गया । कुछ भी कमाई नहीं होती थी । महेशभाई अब दिन - भर घर पर ही रहते और अब उन्होंने गलत राह पकड़ ली । अब उनका स्वभाव पहले से भी अधिक चिडचिडा हो गया ।   एक दिन दोपहर का समय था । एक वृद्ध महाराज दरवाजे पर आकार खड़े हो गए । चेहरे पर गजब का तेज था और आकर उन्होंने दल - चावल की मांग की । कोकिला बहन ने दल - चावल दिये और दोनों हाथों से उस वृद्ध बाबा को नमस्कार किया , वृद्ध ने कहा साईं सुखी रखे । कोकिला बहन ने कहा महाराज सुख मेरी किस्मत में नहीं है और अपने दुखी जीवन का वर्णन किया ।

Shree Sai Baba Pooja Vidhi In Hindi

शिरडी वाले साईं बाबा... यह लफ्ज जुंबा पर आते ही लोग बाबा को याद करने लगते हैं। गुरूवार का दिन साईं बाबा की आराधना का दिन माना जाता है। इस दिन साईं बाबा की पूजा या ध्यान करना बेहद ही शुभ होता है, इस दिन लोग बाबा को खुश करने के लिए पूर्ण विधि विधान के साथ व्रत रखते हैं। अगर आप भी इस दिन साईबाबा के नाम का व्रत रखना चाहते है तो इस विधि को अपनाए। 1-  ऐसा कहा जाता है कि साई बाबा का व्रत एक बार शुरू करने के बाद लगातार 9 गुरुवार तक किया जाना चाहिए।  2- बाबा के व्रत को रखने के लिए सुबह जल्दी उठाकर स्नान करने के बाद साईं बाबा की फोटो या मूर्ति की पूजा करनी चाहिेए। पूजा करते वक्त बाबा की मूर्ति या फोटों के नीचे पीले रंग का वस्त्र बिछाए। फिर फूलों की माला चढाए और स्वच्छ पानी से तस्वीर को पोछकर उस पर चंदन का तिलक लगाए। 3- मूर्ति या तस्वीर के सामने घी का दीपक जलाकर साई व्रत की कथा पढ़ें और साईं बाबा का ध्यान करें। 4- पूजा के भोग के लिए बेसन के लड्डू या फिर किसी भी मिठाई का प्रयोग करे और भोग लगाने के बाद उसे घर के सभी लोगों में बांट दें। 5- साईं बाबा के व्रत में ...