Skip to main content

Shree hanuman Chalisa in Hindi


Shree hanuman Chalisa in Hindi
॥दोहा॥

श्रीगुरु चरन सरोज रज निज मनु मुकुरु सुधारि
बरनउँ रघुबर बिमल जसु जो दायकु फल चारि

बुद्धिहीन तनु जानिके सुमिरौं पवन-कुमार
बल बुधि बिद्या देहु मोहिं हरहु कलेस बिकार

॥चौपाई॥

जय हनुमान ज्ञान गुन सागर
जय कपीस तिहुँ लोक उजागर ॥१॥

राम दूत अतुलित बल धामा
अञ्जनि-पुत्र पवनसुत नामा ॥२॥

महाबीर बिक्रम बजरङ्गी
कुमति निवार सुमति के सङ्गी ॥३॥

कञ्चन बरन बिराज सुबेसा
कानन कुण्डल कुञ्चित केसा ॥४॥
हाथ बज्र ध्वजा बिराजै
काँधे मूँज जनेउ साजै ॥५॥
सङ्कर सुवन केसरीनन्दन
तेज प्रताप महा जग बन्दन ॥६॥
बिद्यावान गुनी अति चातुर
राम काज करिबे को आतुर ॥७॥

प्रभु चरित्र सुनिबे को रसिया
राम लखन सीता मन बसिया ॥८॥

सूक्ष्म रूप धरि सियहिं दिखावा
बिकट रूप धरि लङ्क जरावा ॥९॥

भीम रूप धरि असुर सँहारे
रामचन्द्र के काज सँवारे ॥१०॥

लाय सञ्जीवन लखन जियाये
श्रीरघुबीर हरषि उर लाये ॥११॥

रघुपति कीह्नी बहुत बड़ाई
तुम मम प्रिय भरतहि सम भाई ॥१२॥

सहस बदन तुह्मारो जस गावैं
अस कहि श्रीपति कण्ठ लगावैं ॥१३॥

सनकादिक ब्रह्मादि मुनीसा
नारद सारद सहित अहीसा ॥१४॥
जम कुबेर दिगपाल जहाँ ते
कबि कोबिद कहि सके कहाँ ते ॥१५॥

तुम उपकार सुग्रीवहिं कीह्ना
राम मिलाय राज पद दीह्ना ॥१६॥

तुह्मरो मन्त्र बिभीषन माना
लङ्केस्वर भए सब जग जाना ॥१७॥

जुग सहस्र जोजन पर भानु
लील्यो ताहि मधुर फल जानू ॥१८॥

प्रभु मुद्रिका मेलि मुख माहीं
जलधि लाँघि गये अचरज नाहीं ॥१९॥

दुर्गम काज जगत के जेते
सुगम अनुग्रह तुह्मरे तेते ॥२०॥

राम दुआरे तुम रखवारे
होत आज्ञा बिनु पैसारे ॥२१॥

सब सुख लहै तुह्मारी सरना
तुम रच्छक काहू को डर ना ॥२२॥

आपन तेज सह्मारो आपै
तीनों लोक हाँक तें काँपै ॥२३॥

भूत पिसाच निकट नहिं आवै
महाबीर जब नाम सुनावै ॥२४॥

नासै रोग हरै सब पीरा
जपत निरन्तर हनुमत बीरा ॥२५॥
सङ्कट तें हनुमान छुड़ावै
मन क्रम बचन ध्यान जो लावै ॥२६॥

सब पर राम तपस्वी राजा
तिन के काज सकल तुम साजा ॥२७॥

और मनोरथ जो कोई लावै
सोई अमित जीवन फल पावै ॥२८॥

चारों जुग परताप तुह्मारा
है परसिद्ध जगत उजियारा ॥२९॥

साधु सन्त के तुम रखवारे
असुर निकन्दन राम दुलारे ॥३०॥

अष्टसिद्धि नौ निधि के दाता
अस बर दीन जानकी माता ॥३१॥

राम रसायन तुह्मरे पासा
सदा रहो रघुपति के दासा ॥३२॥

तुह्मरे भजन राम को पावै
जनम जनम के दुख बिसरावै ॥३३॥

अन्त काल रघुबर पुर जाई
जहाँ जन्म हरिभक्त कहाई ॥३४॥

और देवता चित्त धरई
हनुमत सेइ सर्ब सुख करई ॥३५॥

सङ्कट कटै मिटै सब पीरा
जो सुमिरै हनुमत बलबीरा ॥३६॥

जय जय जय हनुमान गोसाईं
कृपा करहु गुरुदेव की नाईं ॥३७॥

जो सत बार पाठ कर कोई
छूटहि बन्दि महा सुख होई ॥३८॥

जो यह पढ़ै हनुमान चालीसा
होय सिद्धि साखी गौरीसा ॥३९॥

तुलसीदास सदा हरि चेरा
कीजै नाथ हृदय महँ डेरा ॥४०॥

॥दोहा॥

पवनतनय सङ्कट हरन मङ्गल मूरति रूप
राम लखन सीता सहित हृदय बसहु सुर भूप

Comments

Popular posts from this blog

Shree Bhilat Baba Ka Itihas in Hindi

बाबा भीलट देव भोलेनाथ के वरदानी पुत्रो में से एक वरदानी अवतार भी है । जैसे भगवान राम ने राक्षसो एवम राक्षस प्रवति का नाश करने के लिये जन्म लिया उसी तरह बाबा भिलट देव ने उस ज़माने के तांत्रिको और जादूगरों का नाश करने के लिए अवतार लिया । प्यारे भक्तजनों बाबा भिलट देव का जन्म आज से लगभग ७०० - ८०० वर्ष पूर्व वर्तमान में हरदा जिले के छोटे से कसबे में रोलगाव में हुआ था । बाबा की माता का नाम मेदा बाई और पिता का नाम एलण था उस ज़माने में राणाओ का अपना अपना एरिया था तथा एलण राना का पूर्व एरिया रोलगाव तक था । चुकी एलन राना की शादी होने के कइ वर्षो तक माता मेटा को कोई संतान नही थी इसलिए गावके लोगो द्वारा बाज्हपान का ताना सुनते सुनते दोनों दम्पति दे रोलगाव छोड़ने का मन बना लिया । दोनों दम्पति बाबा भोलेनाथ के परम भक्त थे कुछ गाव में अची महिलाओ के द्वारा यह कहा गया की मेदा तू तो माता पार्वती एवम् भोलेनाथ की बड़ी अची सेवा , पूजा और भक्ति कर...

Shri Rama Vandana Sanskrit hindi font

आपदामपहरत्ताराम दातारं सर्वसम्पदाम् I लोकाभिरामं श्रीरामं भूयो भूयो नमाम्यमहम् II रामाय रामभद्राय रामचन्द्राय मानसे I रघुनाथाय नाथाय सीतायाः पतये नमः II नीलाम्बुजश्यामलकोमलाङ्गं सीतसमारोपतिवामभागम I पाणौ महासायक चारु चापं नमामि रामं रगुवंशनाथम् II भवाब्धिपोतं भारताग्रजंतं भक्तप्रियं भानुकुल प्रदीपम्   I भूतादिनाथं भुवनाधिपत्यम् भजामि रामं भवरोग वैद्यम्   II लोकाभिरामं रणरंगधीरम् राजीवनेत्रं रघुवंशनाथम   I कारुण्यरूपं करुणाकरं तं श्री रामचंद्रम् शरणं प्रपद्ये   II

Shree Ganesha Aarti in Hindi

गणेश जी को पार्वती जी का दुलारा कहा जाता है, गणेश जी को गजानंद के नाम से भी जाना जाता है यही कारण है कि समस्त भक्तजन इनकी दुःख हरता के नाम से आरती करते हैं| ऐसा माना जाता है कि गणेश जी की आरती गाने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं| श्री गणेश जी की आरती इस प्रकार हैं: जय गणेश जय गणेश जय गणेश देवा माता जाकी पार्वती पिता महादेवा